He a very nice, good guy, take him... When Prakash Singh Badal sent his special chariot for PM Modi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘बड़े अच्छे, चंगे बंदे हैं, ले जाओ...’ जब प्रकाश सिंह बादल ने पीएम मोदी के लिए भेज दिया था अपना खास रथ

khaskhabar.com: बुधवार, 25 नवम्बर 2026 5:51 PM (IST)
‘बड़े अच्छे, चंगे बंदे हैं, ले जाओ...’ जब प्रकाश सिंह बादल ने पीएम मोदी के लिए भेज दिया था अपना खास रथ
नई दिल्ली । भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच एक बार फिर गठबंधन की कड़ी जुड़ने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से जुड़ा वर्षों पुराना एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है। 'मोदी स्टोरी' नाम के एक्स अकाउंट ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें बताया गया है कि चुनाव के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के लिए प्रकाश सिंह बादल ने अपना खास 'लिफ्ट वाला रथ' ड्राइवर और फुल टैंक के साथ दे दिया था। वीडियो में बताया गया है कि भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का रिश्ता दशकों पुराना है और दोनों नेताओं के बीच भी आत्मीय संबंध रहे हैं। इसी रिश्ते से जुड़ा यह किस्सा उस दौर का है, जब प्रकाश सिंह बादल ने पैर में चोट के बाद एक विशेष रथ बनवाया था, जिसमें लिफ्ट की सुविधा थी और वह उसके जरिए मंच या वाहन से बाहर निकलते थे। वीडियो में किस्सा सुनाते हुए बताया गया कि एक चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने बादल साहब का रथ इस्तेमाल करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद रथ लेने के लिए प्रकाश सिंह बादल से संपर्क किया गया।
किस्सा सुनाने वाले व्यक्ति के मुताबिक, जब वह बादल साहब के पास रथ मांगने पहुंचे तो उन्होंने पहले पूछा कि रथ किसके लिए चाहिए। जवाब में नरेंद्र मोदी का नाम बताया गया। इस पर प्रकाश सिंह बादल ने कहा, "बड़े अच्छे बंदे हैं, चंगे बंदे हैं, ले जाओ।"
उन्होंने बताया कि जब ड्राइवर की भी मांग की गई, तो बादल साहब ने इसके लिए भी तुरंत सहमति दे दी। इतना ही नहीं, उन्होंने रथ का तेल भी फुल कराने की बात कही।
वीडियो में बताया गया कि रथ और ड्राइवर मिलने की सूचना नरेंद्र मोदी को दी गई, लेकिन उन्होंने इसे गुजरात में सार्वजनिक नहीं करने की बात कही। किस्सा सुनाने वाले के अनुसार, मोदी ने कहा था कि रथ रात में लेकर आना, गुजरात वालों को पता नहीं चलना चाहिए कि इसे बादल साहब से मांगकर लाया गया है।
यह किस्सा भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच लंबे समय से चले आ रहे राजनीतिक सहयोग और दोनों नेताओं के आपसी संबंधों की एक दिलचस्प झलक पेश करता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement