Hazrat Sheikh Alauddin Baba Urs from 28 January-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कल शुरू होेगा हजरत शेख अलाउद्दीन बाबा का उर्स

khaskhabar.com: शनिवार, 27 जनवरी 2018 10:23 AM (IST)
कल शुरू होेगा हजरत शेख अलाउद्दीन बाबा का उर्स
जयपुर। सांगानेर स्थित हजरत शेख अलाउद्दीन साहब का 329वां उर्स 28 जनवरी को शुरू होगा। दो दिवसीय उर्स में जयपुर व अन्य राज्यों की कव्वाल पार्टियां सूफियाना कलाम पेश करेंगी। हजरत शेख अलाउद्दीन साहब के उर्स के दौरान रविवार को जयपुर की खरादी, लुहारान व मुलतानी बिरादरियों की ओर से चादर पेश की जाएंगी। दरगाह इंतेजामिया कमेटी के सचिव अब्दुल मजीद ने बताया कि रविवार को इशा की नमाज के बाद मीलाद व महफिले समां में कव्वाली के कलाम पेश किए जाएंगे और रात 2 बजे फातिहा होगी। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह फज्र की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी होगी और बाद में कागजी मोहल्ला से इस्लामुद्दीन कागजी की ओर से चादर पेश की जाएगी। यहां चादर का जुलूस कागजी मोहल्ले से रवाना होकर पहुंचेगा। सुबह 11 बजे फातिहा होगी और लंगर तकसीम होगा। मगरिब की नमाज के बाद कुल की रस्म के साथ उर्स संपन्न होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement