गेहूं की पैदावार के लिए रामबाण साबित हो रही है धुंध

अंबाला। सर्द मौसम की शुरुआत के साथ ही पड़ने वाली धुंध और कोहरे से किसानों के चेहरे खिले एक तरफ सडकों पर जहाँ धुंध की वजह से रफ्तार पर ब्रेक लगी है, वहीं अब यही कोहरा और धुंध गेंहू की पैदावार के लाभदायक साबित हो रहा है। इसकी वजह से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसानों की माने तो तापमान में आ रही गिरावट और कोहरे से गेंहू की फसल को बढ़ने में मदद मिलेगी।
किसानों की माने तो सर्द मौसम की शुरुआत में ही पड़ रही सर्दी और कोहरा उनकी फसलों के लिए हर प्रकार से लाभकारी है । किसानों ने बताया कि जितनी ज्यादा धुंध पड़ेगी गेंहू के लिए उतना फायदा है , क्यूंकि धूप निकलने की वजह से गेंहू की फसल अच्छी प्रकार से बढ़ नहीं पायेगी। किसानों की मने तो इन दिनों पड़ रहा कोहरा फसल पर खाद की तरह फायदेमंद साबित होगा। अंबाला में अधिकतर किसान गेंहू की खेती करते हैं ऐसे में तापमान में आ रही गिरावट और कोहरे को देख कृषि विभाग विभाग भी गेंहू की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद लगाये बैठा है ! कृषि विभाग के अधिकारीयों की माने तो इस समय पड़ रही सर्दी की वजह से गेंहू के बढ़ने और गेंहू को फूटने में मदद मिलती है ।
[@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]
अंबाला
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Traffic
Features


