khaskhabar.com: गुरुवार, 11 अगस्त 2016 5:41 PM (IST)
चंडीगढ़ । फर्जी गौ रक्षकों पर शिंकजा कसने के लिये हरियाणा सरकार ने कमर कस ली है। हरियाणा सरकार की तरफ से अब गौ रक्षकों को पुलिस जांच के बाद आई कार्ड जारी किये जायेंगे जिससे जो फर्जी गौ रक्षक है उन पर शिकंजा कसा जा सके।
हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य होगा जो गौ रक्षकों को आई कार्ड जारी करेगा ।