Haryana: minister kavita jain appeal, Cleanliness workers returning to work-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हठधर्मिता त्याग कर काम पर लौट आएं सफाई कर्मी-मंत्री कविता जैन

khaskhabar.com: रविवार, 13 मई 2018 4:59 PM (IST)
हठधर्मिता त्याग कर काम पर लौट आएं सफाई कर्मी-मंत्री कविता जैन
चंडीगढ। हरियाणा की शहरी स्थानीय निकाय तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने कहा कि सफाई कर्मियों को हठधर्मिता त्याग कर काम पर लौट आना चाहिए। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जायज नहीं है, क्योंकि उनकी अधिकांश मांगें सरकार पहले ही स्वीकार कर चुकी है। जबकि एक मांग को लेकर अदालत में मामला चल रहा है। मंत्री कविता जैन आज सोनीपत के सेक्टर-14 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में बाबा महाकाल उज्जैन सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित तीर्थ यात्रियों की जनसभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि सोसाइटी लोगों को विशेषकर बुजुर्गों को तीर्थयात्रा कराने का काम करती है जो अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि सरकार ने भी इस प्रकार की योजनाएं लागू की हैं जिनका लाभ आम जनमानस को उठाना चाहिए। तीर्थयात्राओं से लोगों को भारतीय संस्कृति व संस्कारों से परिचित होने का मौका मिलता है। सरकार का प्रयास है कि हमारे संस्कारों व संस्कृति का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार हो। नई पीढ़ी को संस्कृति व संस्कारों से परिचित कराना बहुत जरूरी है ताकि देश की नींव को मजबूत किया जा सके।
उन्होंने तीर्थ यात्रियों को मदर्स-डे की बधाई देते हुए कहा कि एक माता बच्चे को जन्म देने के साथ संपूर्ण व्यक्तित्व निर्माण का कार्य करती है। व्यक्ति निर्माण ही नहीं माता तो समाज और राष्ट्र निर्माण का कार्य करती है। अर्थात् माँ का स्थान कोई दूसरा नहीं ले सकता।
उन्होंने कहा कि मदर्स-डे के मौके पर यह आयोजन प्रशंसनीय है। तीर्थ यात्रियों की यात्रा शुरु होने से पूर्व आयोजित समारोह में उन्होंने माता की महानता से परिचित कराने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि माँ की तुलना धरती से की जाती है। जिस प्रकार धरती सारा भार वहन करती है उसी प्रकार माँ भी अपने परिवार को आगे बढ़ाती है। सागर जैसी गहराई माता के अंदर होती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement