Haryana IG IG Kalsan, who has a long association with controversies, suspended-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विवादों से पुराना नाता रखने वाले हरियाणा के आईजी कलसन निलंबित

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अगस्त 2020 07:58 AM (IST)
विवादों से पुराना नाता रखने वाले हरियाणा के आईजी कलसन निलंबित
चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) हेमंत कलसन को निलंबित कर दिया है। कलसन को 22 अगस्त को पंचकूला जिले में दो महिलाओं के घरों में घुसकर मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। कलसन का विवादों से पुराना नाता रहा है। उन्हें पिछले साल अप्रैल में तमिलनाडु में चुनावी ड्यूटी के दौरान हवा में फायरिंग करने के आरोप में निलंबित किया गया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने तमिलनाडु के अरियालुर में एक कांस्टेबल की अर्धस्वचालित बंदूक से हवा में फायरिंग की थी। इसके अलावा सितंबर 2018 में एक रोड रेज मामले में भी कलसन विवादों में रहे थे। हाल में कलसन के खिलाफ 21 अगस्त को यहां से लगभग 30 किलोमीटर दूर पिंजौर शहर में दो मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है।
पहले मामले में, एक महिला ने कलसन पर आरोप लगाया है कि वह जबरन उनके घर में घुस आए और उनकी बेटी के साथ मारपीट की।
दूसरी घटना में, एक व्यक्ति ने शिकायत की कि कलसन ने उनकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें गोली मारने की धमकी देने के अलावा उनके साथ मारपीट भी की।
कलसन (55) हरियाणा होमगार्ड के आईजी हैं। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement