सोनीपत। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में शनिवार को भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रदर्शनी को देखने हरियाणा के राज्यपाल प्रो कप्तान सिंह सोंलकी भी पहुंचे। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्वविद्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हरियाणा पैवेलियन में फैशन टेक्नोलॉजी , स्किल डेवलपमेंट व वीमेन एम्पावरमेंट से सम्बंधित प्रदर्शनी मुख्य रूप से है। इस प्रदर्शनी के फ्लोर इंचार्ज डॉ आशीष हुडा ने बताया कि इस प्रदर्शनी से सम्बंधित यहां पर सेमिनार व कार्यशाला भी कराई जा रही है। इसी कड़ी में प्रो कप्तान सिंह सोलंकी यहां पहुंचे।
अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS