चण्डीगढ़ । हरियाणा के पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा ने बताया कि राज्य में सैलानियों को गांवों और खेत खलिहानों के प्रति आकर्षित करने के लिए फार्म पर्यटन शुरू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। शर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत दिल्ली के निकट अनेक पंजीकृत फार्म हैं जहां पर सैलानियों के लिए विशेष हॉलीडे पैकेज दिए जा रहे हैं। इसके अलावा सरकार विभिन्न मेलों और महोत्सवों को आयोजित करके प्राचीन कला एवं शिल्प तथा लोक कलाओं को बढ़ावा देने में भी अग्रसर हैं। हरियाणा पर्यटन द्वारा फरीदाबाद के सूरजकुंड में हर वर्ष एक से 15 फरवरी तक सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला आयोजित किया जाता है और यह मेला हर वर्ष नई ऊंचाइयों को छूता है। उन्होंने बताया कि हाइवे,एडवेंचर एवं फार्म टूरिज्म के क्षेत्र में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए व्यापक कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। हरियाणा सरकार प्रदेश के गौरवशाली इतिहास एवं समृद्घ संस्कृति से लोगों को अवगत कराने के लिए राज्य के प्राचीन सांस्कृतिक धरोहरों, ऐतिहासिक स्थलों और प्रसिद्घ तीर्थ स्थलों को भी पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने पर बल दे रही है। उन्होंने बताया कि पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार ने इस क्षेत्र को उद्योग का दर्जा भी प्रदान कर दिया