Haryana: Computer lab assistants protest against duty in grain markets, salary also stuck-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा : कंप्यूटर लैब सहायकों की अनाज मंडियों में ड्यूटी का विरोध, वेतन भी अटका

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 अप्रैल 2025 1:04 PM (IST)
हरियाणा : कंप्यूटर लैब सहायकों की अनाज मंडियों में ड्यूटी का विरोध, वेतन भी अटका
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत कंप्यूटर लैब सहायकों को विभिन्न जिलों की अनाज मंडियों में कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर ई-पास जनरेट करने की ड्यूटी पर लगाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कंप्यूटर लैब सहायक वेलफेयर एसोसिएशन ने इस कदम का कड़ा विरोध किया है, इसे सरासर अन्याय बताया है और सहायकों को मानसिक रूप से परेशान करने वाला बताया है। एसोसिएशन के राज्य प्रधान करमजीत संधू ने कहा कि कंप्यूटर लैब सहायकों को पिछले तीन से चार महीनों से वेतन भी नहीं मिला है, जबकि उनका मासिक वेतन मात्र 12000 रुपए है। इसके बावजूद, उनसे उनके गृह जिलों से 30 से 40 किलोमीटर दूर अनाज मंडियों में ड्यूटी करवाई जा रही है और इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क या भत्ता नहीं दिया जा रहा है। महिला सहायकों को भी ई-पास जनरेट करने की ड्यूटी पर लगाया गया है, जिसमें ड्यूटी का कोई निश्चित समय नहीं है, जिससे कर्मचारियों में निराशा व्याप्त है। संधू ने शिक्षा विभाग द्वारा जारी उन आदेशों का हवाला दिया, जिनमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कंप्यूटर लैब सहायकों को किसी अन्य कार्य में ड्यूटी पर नहीं लगाया जाना चाहिए। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि इन आदेशों के बावजूद अनावश्यक रूप से अनाज मंडियों में उनकी ड्यूटी क्यों लगाई जा रही है। कंप्यूटर लैब सहायक वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार से तत्काल इस अन्यायपूर्ण ड्यूटी आदेश को वापस लेने और लंबित वेतन जारी करने की मांग की है।
एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। यह मामला शिक्षा विभाग और सरकार के लिए एक चुनौती बन गया है, क्योंकि यह न केवल कर्मचारियों के अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement