Advertisement
यूपी दौरे पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, पहले लगाएंगे संगम में डुबकी फिर जाएंगे अयोध्या

पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "प्रयागराज महाकुंभ में आज पवित्र संगम में स्नान के बाद पूजा-अर्चना का परम सौभाग्य मिला। संगम पर स्नान दिव्य जुड़ाव का क्षण है और इसमें भाग लेने वाले करोड़ों लोगों की तरह मैं भी भक्ति की भावना से भर गया। मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मन को असीम शांति और संतोष मिला है। उनसे समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्य और कल्याण की कामना की। हर-हर गंगे!"
उल्लेखनीय है कि 13 जनवरी से प्रारंभ हुए महाकुंभ में अब तक वीवीआईपी मूवमेंट के बावजूद श्रद्धालुओं को संगम स्नान में कहीं कोई दिक्कत नहीं आ रही है। इसी का नतीजा है कि मात्र 24 दिनों में अब तक 39 करोड़ श्रद्धालु संगम में पावन डुबकी लगा चुके हैं।
बता दें कि 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक तीन अमृत स्नान हो चुके हैं। महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा, जिसमें स्नान करने के लिए लाखों श्रद्धालु रोजाना संगम पहुंच रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


