Haryana BJP MP met PM Modi strategy made in collaboration with newly appointed state president-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीएम मोदी से मिले हरियाणा के भाजपा सांसद, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के साथ मिलकर बनी रणनीति

khaskhabar.com: सोमवार, 22 जुलाई 2024 10:16 PM (IST)
पीएम मोदी से मिले हरियाणा के भाजपा सांसद, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के साथ मिलकर बनी रणनीति
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हरियाणा से जुड़े भाजपा सांसदों के साथ मुलाकात की। संसद भवन परिसर स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय में यह मुलाकात हुई। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, राव इंद्रजीत सिंह एवं कृष्ण पाल गुर्जर, नवीन जिंदल और राज्यसभा सांसद सुभाष चंदर एवं कृष्ण लाल पंवार सहित हरियाणा से जुड़े लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसद बैठक में शामिल हुए। भाजपा के समर्थन से हरियाणा से राज्यसभा सांसद चुने गए कार्तिकेय शर्मा भी हरियाणा के भाजपा सांसदों के साथ पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि हरियाणा के सांसदों के साथ मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य के राजनीतिक हालात के साथ केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली।
बता दें कि हरियाणा के सांसदों के साथ हुई यह मुलाकात सांसदों के साथ प्रधानमंत्री मोदी के संवाद प्रक्रिया का हिस्सा है। संसद सत्र के दौरान पीएम मोदी लगातार अलग-अलग राज्यों के सांसदों के साथ मुलाकात करते रहते हैं।
हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने भी सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी संगठन से जुड़े विषयों से उन्हें अवगत कराया और उनका मार्गदर्शन भी लिया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement