Advertisement
हरियाणा विधानसभा चुनाव : सिरसा में जेजेपी की बैठक, चुनावी रणनीति पर चर्चा

दिग्विजय सिंह चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जननायक जनता पार्टी चौधरी रणजीत सिंह चौटाला की रानियां हल्के में मदद करेगी। रानियां और डबवाली दोनों सीटें बड़े अच्छे मार्जन से जीतेंगे। उन्होंने इनेलो और हलोपा गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल के नेताओं ने सरेंडर कर दिया है। इनेलो 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का हुंकार भर रही थी। लेकिन 50 सीटों पर चुनाव लड़ने को मजबूर क्यों हो गई। इनेलो की कमजोरी सबके सामने आई है। अभय चौटाला की राजनीतिक हैसियत समाप्त हो गई है। गोपाल कांडा के सामने अभय चौटाला गिड़गिड़ा रहे हैंं।
उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस अपने बलबूते पर सरकार बनाने में समर्थ नहीं है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उदयभान के परिवार का इतिहास प्रदेश की जनता जानती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सिरसा
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


