Advertisement
Haryana Assembly Election : हरियाणा में मतदान संपन्न, जानें-अब तक कितनी हुई वोटिंग

उन्होंने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन के सम्बन्ध में हरियाणा राज्य में अब तक कुल 6884 शिकायतें सी-विजल मोबाइल एप पर प्राप्त हुई हैं, जिनका निश्चित समय में समाधान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अब तक प्राप्त शिकायतों में से डीसीसी स्तर पर केवल एक शिकायत लंबित है और 33 शिकायतों की जांच अभी चल रही हैै। उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि प्रदेश का आमजन इतनी गंभीरता और सतर्कता के साथ सिस्टम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जिला अंबाला से 478, जिला भिवानी से 111, चरखी दादरी से 6, फरीदाबाद से 645, फतेहाबाद से 63, गुरुग्राम से 1064, हिसार से 619, झज्जर से 154, जींद से 31, कैथल से 537, करनाल से 309, कुरुक्षेत्र से 330, महेन्द्रगढ़ से 3, मेवात से 35, पलवल से 46, पंचकूला से 55, पानीपत से 42, रेवाड़ी से 61, रोहतक से 869, सिरसा से 568, सोनीपत से 198 और जिला यमुनानगर से 660 शिकायतें सीविजल एप पर प्राप्त हुई हैं।
UPDATES :-
- हरियाणा में शाम 6 बजे तक 65 प्रतिशत और महाराष्ट्र में 63 प्रतिशत वोट डाले गए।
- हरियाणा विधानसभा चुनाव में शाम 5 बजे तक 51.93 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई।
- हरियाणा विधानसभा के लिए 3 बजे तक 43. 89 फीसदी मतदान।
- हरियाणा में दोपहर 1 बजे तक 28.19 फीसदी मतदान।
- हरियाणा विधानसभा के लिए दोपहर 12 बजे तक 24 फीसदी मतदान।
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में डाला वोट।
- 11 बजे तक हरियाणा विधानसभा के लिए 20.25 फीसदी मतदान।
- हरियाणा में पहले तीन घंटे में 9 प्रतिशत मतदान हुआ है। एक चुनाव अधिकारी ने बताया, सुबह 10 बजे तक 9 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।
- मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में डाला वोट। साइकिल से पहुंचे पोलिंग बूथ।
- हरियाणा में मतदान शुरू होने के पहले दो घंटे में यानी सुबह 9 बजे तक 7.43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
- सिरसा से जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला ट्रैक्टर से परिवार को लेकर वोट डालने पहुंचे।
- दादरी सीट से भाजपा की उम्मीदवार पहलवान बबीता फोगाट ने परिवार के साथ डाला वोट।
- कैथल से कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने किया मतदान।
- ओलंपिक पदक विजेता भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर दत्त ने डाला वोट। सोनीपत में उनके सामने कांग्रेस के कृष्ण हुड्डा हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


