Advertisement
हरियाणा ने भी हुड्डा के राज में 10 साल तक जंगलराज देखा : रोहन गुप्ता

गुप्ता ने कहा कि देश की एक बेटी के साथ हैवानियत हुई, लेकिन इंडी गठबंधन के नेताओं के मुंह में दही जमा हुआ है। पश्चिम बंगाल में इंडी गठबंधन की साथी और एक महिला मुख्यमंत्री के होते हुए भी एक महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत हुई, सरकार वहां तथ्यों को छिपाने और आरोपियों को बचाने के प्रयास में लगी हुई है। जिन लोगों ने इसके लिए आवाज उठाने का प्रयास किया, उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
रोहन गुप्ता ने कहा कि 10 अगस्त 2024 को सुबह करीब 10.53 बजे आरजी कार मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सहायक अधीक्षक ने ट्रेनी डाक्टर के माता-पिता को सूचना दी कि उनकी बेटी की तबियत खराब है। सहायक अधीक्षक कहता है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है, जबकि लड़की के साथ दरिदंगी हुई थी आखिरकार नई-नई कहानी किसलिए गढ़ी जा रही थी। श्री गुप्ता ने सवाल पूछते हुए कहा कि लड़की के माँ-बाप को तीन घंटे तक इंतजार कराया गया और उसके बाद भी बेटी का पार्थिव शरीर देखने तक नही दिया गया।
मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल की भूमिका को संदेह के घेरे में लेते हुए गुप्ता ने कहा कि प्रिंसिपल को इस मामले की एफआईआर लिखवानी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, बल्कि सबूतो को मिटाने का प्रयास किया। गुप्ता ने कहा कि ममता सरकार को जिस प्रिंसीपल के खिलाफ कार्रवाई करके उसे निलंबित कर देना चाहिए था, लेकिन ममता सरकार ने उसे दूसरे मेडिकल कॉलेज में प्रिंसिपल बनाकर भेज दिया। गुप्ता ने कहा कि ममता बनर्जी पीड़ित परिवार के साथ नहीं हैं, बल्कि उस प्रिंसिपल का समर्थन कर रही हैं, जिसका कार्य संदेहास्पद है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और सबूतों को नष्ट किया जा रहा है कि जोकि अत्यंत चिंताजनक है।
पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए रोहन गुप्ता ने कहा कि बंगाल में 31 साल की होनहार डाक्टर बेटी के साथ रेप हुआ इंडी गठबंधन के नेताओं के मुंह में दही जम गया है कोई भी विपक्ष का नेता बेटी के पक्ष में बोलने को तैयार नहीं है। पश्चिम बंगाल में इतनी बड़ी घटना को छिपाने और आवाज उठाने वालों को कुलचने का प्रयास किया जा रहा है। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि ममता सरकार की जिम्मेदारी बनती थी कि बलात्कार और हत्या के जिम्मेदार लोगों को सामने लाना चाहिए था, लेकिन एक व्यक्ति को गिरफ्तार दिखाकर ममता सरकार लीपापोती कर रही है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि 14 व 15 अगस्त को डाक्टर बेटी को न्याय दिलाने के लिए जब डाक्टरों ने शांतिपूर्वक तरीके से रैली निकाली तो टीएमसपी के गुंडों ने हमला कर दिया, लोगों की आवाज को दबाने और कुचलने का काम किया। इस मामले में जब ममता बनर्जी से पूछा गया तो वह भगवान राम को जिम्मेदारी बता रही है। गुप्ता ने कहा कि देश की हर बेटी और डाक्टरों के साथ भाजपा खड़ी है। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शमशेर सिंह खरक व जिला मीडिया प्रभारी सन्नी शर्मा भी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


