Advertisement
Alwar Mob Lynching : अलवर मॉब लिंचिंग : बेटे को नहीं मिला न्याय, पिता ने जहर खाकर दी जान

गौरतलब है कि अलवर के झिवाना निवासी हरीश जाटव (Harish Jatav) की भीड़ ने इस कदर पिटाई की कि उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जब थलसा गांव में हरीश जाटव अपनी बाईक से आ रहे थे तभी चौपानकी पुलिस स्टेशन के पास उसकी बाइक एक बुजुर्ग महिला से टकरा गई। इसके बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई है और पीट-पीटकर हरीश जाटव की अधमरा कर दिया।
हरीश के सिर में गंभीर चोट आने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रैफर किया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना में मारे गए हरीश के पिता ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि आपके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। जब हमने वहां जाकर देखा तो कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ था। हमारे बच्चे को मारा गया। परिवार ने इस मामले में न्याय की मांग करते हुए आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस इस मामले में अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अलवर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


