Hardik Patel in Mumbai to meet Uddhav will campaign for Shivsena Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हार्दिक अब मुंबई में बने भाजपा का सिरदर्द, शिवसेना के लिए करेंगे प्रचार

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 फ़रवरी 2017 11:27 AM (IST)
हार्दिक अब मुंबई में बने भाजपा का सिरदर्द, शिवसेना के लिए करेंगे प्रचार
बता दें कि कोर्ट की ओर से पाबंदी के बाद काफी वक्त तक राजस्थान में रहे हार्दिक पटेल हाल ही में गुजरात वापस लौटे हैं। लौटने के बाद उन्होंने भाजपा के खात्मे की कसम खाई थी। वहीं, दो दशक में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब भाजपा और शिवसेना नगर निगम चुनाव अलग-अलग लड़ रही है। ऐसे में पटेल का शिवसेना के साथ आना भाजपा के लिए सिरदर्द बन सकता है। शिवसेना ने 11 गुजराती उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। बीएमसी चुनाव में इतनी ज्यादा तादाद में गुजराती उम्मीदवार पहली बार उतारे गए हैं। हार्दिक पटेले मुंबई में घोषित भाजपा समर्थक माने जाने वाले गुजरातियों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। दूसरी ओर, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने बीएमसी चुनाव में शिवसेना पर कांग्रेस से मिलीभगत का आरोप लगाया है। शेलार ने शिवसेना और कांग्रेस के बीच टिकटों के बंटवारे में भी साठगांठ होने का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि इन दोनों दलों ने भाजपा के उम्मीदवार को हराने के लिए एक-दूसरे के सामने कमजोर उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। वार्ड नंबर 70 के लिए कांग्रेस ने पूनम कुवल के नाम का ऐलान किया था जबकि शिवसेना के उम्मीदवार के ऐलान के बाद कांग्रेस ने अपना घोषित उम्मीदवार बदल दिया। भाजपा का दावा है कि कांग्रेस और शिवसेना ने ऐसी मिलीभगत 42 सीटों पर की है।

[@ यहां अंतिम विश्राम के लिए भी नहीं मिलती जगह]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement