हार्दिक अब मुंबई में बने भाजपा का सिरदर्द, शिवसेना के लिए करेंगे प्रचार
khaskhabar.com: मंगलवार, 07 फ़रवरी 2017 11:30 AM (IST)
शेलार के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में
पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बीएमसी में शिवसेना और कांग्रेस की साठगांठ
पुरानी है। बीएमसी में भाजपा ने शिवसेना के कई फैसलों का विरोध किया,
लेकिन चूंकि भाजपा शिवसेना के मुकाबले बीएमसी में छोटा दल था, तो उसके
विरोध को दबाने के लिए शिवसेना ने समय-समय पर कांग्रेस तो कभी एमएनएस का
समर्थन लेने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई। कांग्रेस और शिवसेना से इस आरोप
पर तुरंत प्रतिक्रिया आई है। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने भाजपा
के आरोपों को हास्यास्पद करार दिया है, तो शिवसेना से राज्यसभा सांसद संजय
राउत ने कहा है कि भाजपा ऐसे आरोप लगाने से पहले एनसीपी के साथ उसके
रिश्तों का खुलासा करें।
उधर, शिवसेना प्रमुख ठाकरे ने सोमवार को चुनावी
जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि बीएमसी चुनाव के लिए प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी की सभा होने के बाद भी शिवसेना ही जीतेगी। गौरतलब है कि
भाजपा की मुंबई में मोदी की जनसभा आयोजित करने की तैयारी है। इसी बारे में
भाजपा पर निशाना साधते हुए उद्धव ने कहा, ‘डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर के
स्मारक का भूमि-पूजन तो हुआ, लेकिन एक भी टेंडर नहीं निकला। बीजेपी की
पारदर्शिता महज दिखावा है।’ उद्धव ने कहा कि हमें चुनावी सभा के लिए भाड़े
के लोग लाने की जरूरत नहीं है।
...और टोटके से दूर हो गया जानवरों का रोग!