Happy BJP leaders seeing this result-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा नेताओं में यह परिणाम देखकर हो रही है खुशी

khaskhabar.com: रविवार, 30 दिसम्बर 2018 4:03 PM (IST)
भाजपा नेताओं में यह परिणाम देखकर हो रही है खुशी
जयपुर । राजस्थान में भाजपा भले ही विधानसभा चुनाव हार गई हो, लेकिन पंचायती राज उपचुनाव और नगर पालिका उपचुनाव में सीटें जीतकर भाजपा के नेता जरूर खुश हो रहे है।14 सीटों पर हुए पंचायती राज उपचुनाव में भाजपा ने 7 सीटें जीती है, जबकि कांग्रेस 5 सीटे जीती है। वहीं निर्दलियों ने 2 सीटें जीती है। वहीं नगर पालिका उपचुनाव परिणाम में भाजपा ने एक और निर्दलीय ने भी एक सीट जीते है, जबकि कांग्रेस अपनी जीत दर्ज नहीं करवा सकी है। आपको बता देकि अलवर जिले की जिला परिषद में एक सदस्य के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई है । जबकि पंचायत समिति सदस्यों में मांडलगढ़, बीदासर, लवाण, मेड़ता और जैतारण में भाजपा ने जीत परचम लहराया है । धौलुपर की बाड़ी पंचायत समिति के तीन वार्डों और कोटा की लाडपुरा पंचायत समिति के वार्ड से कांग्रेस ने जीत दर्ज कराई है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement