Advertisement
हनुमानगढ़ जिले के ₹20 हजार के इनामी को किया दस्तयाब, 3 किमी पैदल पीछा कर पकड़ा

एसपी नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि वांछित अपराधियों की दस्तयाबी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान डीएसटी को सूचना मिली कि हनुमानगढ़ का इनामी मांगीलाल अपने घर आया हुआ है। सूचना पर डीएसटी प्रभारी विक्रम सिंह मय टीम द्वारा आरोपी के गांव मिठड़ा में दबिश दी गई।
पुलिस टीम को देख आरोपी पैदल-पैदल भागने लगा, जिसे करीब 3 किलोमीटर पैदल पीछा कर टीम ने दबोच लिया। आरोपी मांगीलाल बिश्नोई आबकारी अधिनियम में थाना सदर हनुमानगढ़ में 2 साल से वांछित है, जो कभी-कभी चोरी छिपे अपने घर आता था। आसूचना संकलन एवं तकनीकी सहायता से डीएसटी ने आरोपी को पकड़ लिया। इसकी सूचना हनुमानगढ़ पुलिस को दे दी गई है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बाड़मेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


