Hanuman imposed Annkut enjoyment, pilgrims offerings found Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हनुमानजी को लगाया अन्नकूट भोग, श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद

khaskhabar.com: रविवार, 20 नवम्बर 2016 7:17 PM (IST)
हनुमानजी को लगाया अन्नकूट भोग, श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद
श्री नरवर आश्रम सेवा समिति के अध्यक्ष गिरधारी लाल शर्मा ने बताया कि कि खोले के हनुमानजी के अन्नकूट समारोह में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पंगत प्रसादी पाई। इस बार मंदिर में परम्परागत झांकियों के साथ द्वादश ज्योर्तिलिंग की झांकी श्रद्धालुओं में आकर्षण का केन्द्र रही। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक ओम रावत ने बताया कि अन्नकूट में मूंग, चौला, बाजरा, चावल, गडमढ सब्जी, कढ़ी के साथ ही हलवा और दाल की पकौडी भी प्रसादी में शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि 55 वर्ष पूर्व पहले मात्र 3 किलो अन्न के साथ खोले के हनुमान जी में अन्नकूट उत्सव की शुरुआत हुई थी, जो पिछले कुछ वर्षों से लक्खी अन्नकूट में बदल गया है। समिति के संस्थापक ब्रह्मलीन पंडित राधेलाल चौबे की स्थापित परम्पराओं और प्रेरणा के मुताबिक सारे आयोजन किये जा रहे हैं। यह भी पढ़े : ऑनर किलिंग! दलित परिवार के 3 जनों को गोलियों से भून डाला
यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement