Advertisement
वायुसेना, आर्मी से मिलने वाली रकम में देर हुई : एचएएल

वायुसेना के येलाहंका अड्डे पर यहां एरो इंडिया एक्पो में कृष्णन ने कहा, ‘‘ वित्त वर्ष 2018-19 के शुरुआती नौ महीनों में हमारे वित्तीय प्रदर्शन से जाहिर होता है कि बिक्री व सेवा से प्राप्त हमारा राजस्व लक्ष्य के अनुसार रहा और पिछले वित्त वर्ष 2017-18 की समान अवधि के मुकाबले लाभ में 13 फीसदी की वृद्धि हुई।’’
विगत कई वर्षों में पहली बार विमानन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ने देशभर में नौ स्थानों पर स्थित 20 संभागों के अपने कर्मचारियों के वेतन समेत कार्यशील पूंजी के लिए तीसरी तिमाही में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से 1,000 करोड़ रुपये का ऋण लिया।
एचएएल के अध्यक्ष आर. माधवन ने दृढ़ता के साथ कहा कि फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू विमान बनाने का ठेका कंपनी को नहीं मिलने के विवाद की प्रतिकूल रिपोर्ट के बावजूद कंपनी के कर्मचारियों और अधिकारियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि मानवशक्ति की कोई कमी नहीं है।
माधवन ने कहा, ‘‘हमें नकारात्मक मीडिया रिपोर्ट बुरी लगती है, लेकिन उसका हमारे कर्मचारियों, यूनियन और मध्यम स्तर के प्रबंधन पर कोई असर नहीं है। वस्तुत: हम अपने कार्यबल को राष्ट्रीयकृत कर रहे हैं और नियुक्तियां कर रहे हैं क्योंकि हम अपने 2,300 उद्योग साझेदारों के लिए एयरफे्रम, स्ट्रक्चर व कंपोनेंट बनाने का काम आउटसोर्स कर रहे हैं।’’
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


