Hakimuddin Shahs Urs started with Chadarposhi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चादरपोशी के साथ शुरू हुआ हकीमुद्दीन शाह का उर्स

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 नवम्बर 2023 5:49 PM (IST)
चादरपोशी के साथ शुरू हुआ हकीमुद्दीन शाह का उर्स
दौसा (ब्यूरो)। हकीमुद्दीन शाह का उर्स गुरुवार को चादरपोशी के साथ शुरु हुआ। चादर का जुलूस गाजे बाजे के साथ नागौरी मोहल्ला से रवाना हुआ, जो विभिन्न मार्गो से होते हुए मुर्शिद नगर स्थित हकीमुद्दीन शाह की दरगाह पर पहुंचा। जहां अकीदत मंदों ने चादर पेश की। शेखान मोहल्ला स्थित महफिल खाने से चादर लालसोट रोड, गुप्तेश्वर रोड, लालसोट बाईपास होते हुए मुर्शीद नगर पहुंची। मुर्शीद नगर स्थित हजरत ख्वाजा सूफी हकीमुद्दीन शाह की दरगाह में उर्स का आगाज होते ही मेले जैसा माहौल नजर आने लगा है। इस दौरान सूफी इकबाल अहमद, सूफी अफजाल, सूफी अंसार, सूफी बाबू जलालुद्दीन, सूफी नवाज़ुद्दीन, डॉक्टर अब्दुल लतीफ, शाइन बाबा, आसिफ खान, मोहतासिम खान, शादाब मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement