Advertisement
गुरुकुल हिंदू संस्कृति और संस्कार के केंद्र हैं : ओमप्रकाश धनखड़

धनखड़ ने देश व प्रदेशवासियों को होली और फाग के त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी शिक्षा पद्धति मालिक बनना सिखाती है। खुशी की बात है कि लॉर्ड मैकाले के देश इंग्लैंड को आज हिन्दू संस्कार व संस्कृति में पला बढ़ा भारतीय ऋषि सुनक बतौर प्रधानमन्त्री संभाल रहा है, और गर्व से कहता है कि भारतीय संस्कार अतुलनीय हैं। हर भारतीय का सीना चौड़ा हो जाता है जब इंग्लैड के प्रधानमन्त्री आवास पर दिवाली और होली मनाई जाती है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष की होली का विशेष महत्व हैं, क्योंकि रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हैं। गुरुकुल पहुंचने पर आचार्यों और क्षेत्र की सरदारी ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ का जोरदार अभिनंदन किया। धनखड़ ने अपनी नेक कमाई से गुरुकुल की आर्थिक मदद की। सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने भी अपना संबोधन दिया और गुरुकुल प्रबंधन की सराहना की।
कार्यक्रम में सांसद रामचंद्र जांगड़ा, आचार्य विजय पाल, स्वामी संपूर्णानंद, आचार्य राजेंद्र, डॉ योगानंद, महेंद्र धनखड़, ब्रह्मानंद, डॉ जयकुमार, राजबीर, उमेद आर्य, अनिल, संदीप हसनपुर, रमेश सुहरा, रामबीर शास्त्री सहित अनेक योगाचार्य और आर्यवीर मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
झज्जर
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


