Gurugram: Head Constable Ajit Singh arrested for bribery-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुरुग्राम: रिश्वतखोरी का आरोपी मुख्य सिपाही अजीत सिंह गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 मार्च 2025 8:37 PM (IST)
गुरुग्राम: रिश्वतखोरी का आरोपी मुख्य सिपाही अजीत सिंह गिरफ्तार
चंडीगढ़। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) गुरुग्राम ने मुख्य सिपाही अजीत सिंह (907/गुरुग्राम, थाना सेक्टर-56) को रिश्वतखोरी के मामले में फरार रहने के बाद गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला? शिकायतकर्ता ने ACB गुरुग्राम को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके भाई के खिलाफ चोरी के एक मामले (FIR संख्या 32, दिनांक 07.02.2023, धारा 379 भादंवि, थाना सेक्टर-56, गुरुग्राम) में नाम हटाने के बदले मुख्य सिपाही अजीत सिंह ने 15,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।
शिकायत के आधार पर 24 फरवरी 2025 को ACB ने कार्रवाई करते हुए सेक्टर-56 थाना के पीछे बने यातायात कार्यालय के पास रिश्वत लेते हुए रेड की थी। रेड के दौरान आरोपी सिपाही को भनक लग गई और वह अंधेरे का फायदा उठाकर रिश्वत की राशि को यातायात कार्यालय के पास पौधों की क्यारी में छिपाकर मौके से फरार हो गया। हालांकि, ACB टीम ने रिश्वत की राशि बरामद कर ली थी।
फरारी और गिरफ्तारी
रेड के बाद से अजीत सिंह फरार चल रहा था। आरोपी द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। इसके बाद 17 मार्च 2025 को ACB गुरुग्राम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
न्यायिक कार्रवाई
गिरफ्तारी के बाद 18 मार्च 2025 को आरोपी को गुरुग्राम अदालत में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार उसे भौंडसी जेल, गुरुग्राम भेज दिया गया।
ACB की कड़ी कार्रवाई का संदेश
ACB गुरुग्राम की इस कार्रवाई से प्रशासनिक भ्रष्टाचार के खिलाफ एक कड़ा संदेश गया है और यह साबित हुआ कि कानून से बचना आसान नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement