Advertisement
जेल में राम रहीम को नहीं मिल रहा वीआईपी ट्रीटमेंट- डीजीपी

मां की गोद में रोने की खबर भ्रामक
सिंह ने बताया कि कैदियों से मुलाकात करने आने वालों की वीडियोग्राफी करवाई जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि गुरमीत सिंह से जेल में मिलने आई उनकी मां की गोद में सिर रखकर गुरमीत के रोने की खबरें भ्रामक हैं। क्योंकि मुलाकाती तथा कैदी के बीच में शीशा तथा जाली होती है, इसलिए यह असंभव है। पिछले 25 दिनों से मीडिया में गुरमीत सिहं के खाने व स्वास्थ्य संबंधी आ रही खबरों को पूरी तरह से मनगढ़ंत बताया और कहा कि वह सामान्य कैदी की तरह और अनुशासित ढ़ंग से रह रहा है।
खेतीबाड़ी का काम दिया
जेल में उनके कार्य आबंटन के सवाल पर जेल विभाग के महानिदेशक के.पी सिंह ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए जेल प्रशासन ने गुरमीत सिंह के लिए खेती-बाड़ी का काम निर्धारित किया है। उनकी बैरक के साथ खाली जगह है जिसमें उनको सब्जियां लगाने का काम दिया गया है। उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में वे सब्जी लगाएंगे। बैरक के सामने कुछ पेड़ भी लगे हुए हैं जिनकी कटाई-छंटाई का काम भी उनको दिया गया है। उनको 20 रूपए दैनिक दिहाड़ी दी जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


