आजाद का पीएम को खुला पत्र, कश्मीरियों का दिल जीतें,चुप न रहें
khaskhabar.com: रविवार, 07 अगस्त 2016 5:41 PM (IST)
आजाद ने
लिखा कि दुर्भाग्य से आपके नेतृत्व वाली वर्तमान राजग सरकार की ओर से ऎसी
कोई पहल सामने नहीं आ रही है।
आजाद ने अफसोस जताते हुए लिखा कि सरकार 2008 और 2010 के विरोध प्रदर्शनों
से सबक लेना या तो भूल गई है या उसे अनदेखा कर रही है। उस वक्त सरकार ने
समस्या के राजनीतिक पहलू को समझा था और कम से कम एक प्रक्रिया की शुरूआत
करते हुए सर्व दल संसदीय प्रतिनिधित्व मंडल को घाटी भेजा था।