khaskhabar.com: बुधवार, 28 दिसम्बर 2016 11:43 AM (IST)
गाज़ियाबाद।एन एच 24
हाईवे पर यूपी के कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद का कांग्रेसियों ने जोरदार
स्वागत किया।दिल्ली से हापुड़ जाते वक्त विजय नगर इलाके में उनका काफिला रुका व उसी
समय काफी संख्या में कांग्रेसी नेताओं ने फूल माला पहनकर स्वागत किया। वैसे तो
गुलाम नबी आजाद ज्यादा देर नही रुके लेकिन वहां पर उन्होंने कहा कि नोट बंदी के
चलते देश पीछे जा रहा है। इसका परिणाम बीजेपी को आने वाले चुनाव में देखने को
मिलेगा साथ ही जिला गाज़ियाबाद के कांग्रेसी नेताओं को कहा कि वो मजूबती से चुनाव
के लिए तैयार हो जाएं। आने वाले समय में कांग्रेस तेजी से यूपी चुनाव में उभर कर आ
रही है, आजाद गठबंधन के सवाल पर चुप रहे।[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]