gujjar aarakshan andolan gujjar stir in rajasthan enters eightth day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुर्जर आंदोलन आठवें दिन भी जारी, कई रेल व सडक़ मार्ग बंद

khaskhabar.com: शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2019 10:40 PM (IST)
गुर्जर आंदोलन आठवें दिन भी जारी, कई रेल व सडक़ मार्ग बंद
जयपुर। गुर्जर सहित पांच जातियों को आरक्षण संबंधी विधेयक विधानसभा में पारित किए जाने के बाद भी राजस्थान में गुर्जरों का आंदोलन शुक्रवार को आठवें दिन जारी रहा। गुर्जर आरक्षण बिल के संबंध में जयपुर में समझौता ड्राफ्ट तैयार किया गया है। जिसे सवाईमाधोपुर भेजा जाएगा। वहीं विश्वेंद्र सिंह ने कहा है कि शाम तक आंदोलन खत्म होने के आसार हैं। विश्वेंद्र सिंह का कहना है कि बैंसला की सारी उचित मांगें मान ली गई हैं। अगर किसी की निजी महत्वकांक्षा है तो हम कुछ नहीं कर सकते। सरकार का सब्र अब टूटने वाला है। सरकार मोम की नहीं। हम अपना काम करेंगे। बैंसला ने कहा, सरकार लिखित में दे बिल कोर्ट में अटका तो उनकी जिम्मेदारी होगी...
इससे पहले गुरुवार को बिल का अध्ययन करने के बाद बैंसला ने कहा कि समाज इस बिल से संतुष्ट नहीं। पहले की तरह ही ये बिल भी कोर्ट में अटक सकता है। सरकार को लिखित में देना होगा की अगर ये कोर्ट में अटका तो उनकी जिम्मेदारी होगी। गुर्जर नेता शैलेन्द्र सिंह ने भी कहा कि ये बिल 100 प्रतिशत कोर्ट में अटकेगा। सरकार ये आश्वासन दे कि अगर ऐसी स्थिति होती है तो वो कैसे निपटेगी। गुर्जरों का आंदोलन जारी रहेगा।
बता दे, इस आंदोलन के चलते गुर्जर बहुल जिलों में कई रेल व सडक़ मार्ग बंद हैं। वहीं गतिरोध को खत्म करने के लिए सरकार की ओर से पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह और आरक्षण संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों के बीच सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर में बंद कमरे में बैठक चल रही है। बैठक में आंदोलनकारियों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अभय शर्मा ने बताया कि गुर्जर आरक्षण आंदोलन के चलते पिछले आठ दिनों में 64 रेलगाडिय़ों को निरस्त किया गया और 71 रेलगाडियों के मार्ग में परिवर्तन किया गया, वहीं 32 रेलगाडियां आंशिक रूप से रद्द की गई हैं।
गौरतलब है कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने यह विधेयक ऐसे समय में पारित कराया है, जब गुर्जर समुदाय के लोग किरौड़ी सिंह बैंसला के नेतृत्व में छह दिन से आंदोलन कर रहे हैं। उनके प्रदर्शन के कारण दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग सहित अनेक रेल और सडक़ मार्ग अवरुद्ध हैं।
विधेयक के जरिए राज्य में पांच अति पिछड़ी जातियों (1) बंजारा/ बालदिया/लबाना (2) गाडिया लोहार/ गाडोलिया (3) गुर्जर/गुजर (4) राइका/ रैबारी/ देबासी (5) गडरिया/गाडरी/ गायरी को पांच प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है। साथ ही, राज्य में पिछड़ा वर्ग आरक्षण को मौजूदा 21 प्रतिशत से बढाकर 26 प्रतिशत करने का प्रावधान किया गया है।
राज्य सरकार की ओर से मंत्री बीडी कल्ला ने राजस्थान पिछड़ा वर्ग (राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में सीटों और राज्य के अधीन सेवाओं में नियुक्तियों और पदों का आरक्षण) (संशोधन) विधेयक 2019 सदन में पेश किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement