Gujarat: resignation of one more MLA from Congress, 8 left together before Rajya Sabha elections-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुजरात : कांग्रेस से 1 और MLA का इस्तीफा, राज्यसभा चुनाव से पहले 8 ने छोड़ा साथ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 जून 2020 3:38 PM (IST)
गुजरात : कांग्रेस से 1 और MLA का इस्तीफा, राज्यसभा चुनाव से पहले 8 ने छोड़ा साथ
अहमदाबाद। गुजरात में राज्यसभा चुनाव की घोषणा के बाद से कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे का सिनसिला जारी है। अबतक 8 कांग्रेस विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। बीते दिनों में तीन विधायकों ने इस्तीफा दिया है। इसमें कर्जन से अक्षय पटेल, कपराडा से जीतू चौधरी और मोरबी से ब्रिजेश मेरजा हैं। ब्रिजेश मेरजा ने आज अपना इस्तीफा स्पीकर को सौंपा। राज्यसभा चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस के पांच विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। गढ्डा से प्रवीण मारू, लिंबडी से सोमा पटेल, अबडासा से प्रद्युम्न सिंह जडेजा, धारी से जेवी काकड़िया और डांग से मंगल गावित ने अपना इस्तीफा दिया था। वहीं, कल यानी गुरुवार को जिन दो विधायकों ने इस्तीफा दिया, वे अक्षय पटेल और जीतू चौधरी थे। गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने कल कहा था कि दोनों कांग्रेस विधायक बुधवार शाम त्यागपत्र के साथ मेरे पास आए। मैंने उनका सत्यापन किया। उन्होंने मास्क लगाए थे। मैंने उन्हें उसे हटाने के लिए कहा और उनके चेहरों की पहचान करने के बाद फिर उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए थे। वे अब सदन के सदस्य नहीं हैं।
मोरबी के विधायक ने इस्तीफा दिया
मोरबी से विधायक बृजेश मेरजा ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इससे पहले, मेरजा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। मीडिया से बातचीत में कांग्रेस के प्रवक्ता हेमंत वासवदा ने कहा, "जब भी कोई चुनाव आता है, चाहे वह नगरपालिका चुनाव हो, तालुका पंचायत या जिला पंचायत चुनाव हो, भाजपा, लोकतांत्रिक मूल्यों और नैतिकता को चोट पहुंचाते हुए, खरीद-फरोख्त की मंडी शुरू कर देती है, इसी हिस्से के रूप में गुरुवार को कांग्रेस के दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया और इससे पहले पांस विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था और शुक्रवार को मोरबी के विधायक ने इस्तीफा दे दिया है।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement