Gujarat records 9 swine flu deaths in 24 hour, toll rises to 280-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुजरात : स्वाइन फ्लू से 24 घंटे में 9 की मौत, अबतक 280 की गई जान

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 अगस्त 2017 12:52 PM (IST)
गुजरात : स्वाइन फ्लू से 24 घंटे में 9 की मौत, अबतक 280 की गई जान
अहमदाबाद। गुजरात में स्वाइन फ्लू का कहर जारी है। यहां पिछले 24 घंटे में स्वाइन फ्लू से 9 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही राज्य में जनवरी से इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढकर 280 हो गई है। गुजरात सरकार की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य के विभिन्न हिस्सों में एच1एन1 से संक्रमित नौ लोगों की मौत हो गयी, जबकि इस बीमारी के 191 नये मामले सामने आए। एक दिन पहले भी स्वाइन फ्लू के 17 मरीजों की मौत हुई का मामला सामने आया था। फिलहाल राज्य में विभिन्न अस्पतालों में 1,981 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें 17 लाइफ सेविंग सिस्टम पर हैं जबकि पिछले 24 घंटे में नौ लोगों की जान चली गयी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement