Advertisement
गुजरात और हिमाचल में बनेगी पूर्व बहुमत से भाजपा सरकार - मनोहर लाल

केंद्र सरकार को विधायकों व सांसदों की न्यूनतम शिक्षा के संबंध में दिए गए सुझाव के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पंचायतीराज से जुड़ी संस्थाओं में भी न्यूनतम शिक्षा शुरू की थी तो कुछ लोग जब कोर्ट में चले गए तो इस मामले में सुनवाई करते हुए माननीय उच्चतम न्यायालय ने भी हरियाणा सरकार के निर्णय की सराहना की और सुझाव दिया कि देश के सभी राज्यों को पंचायतीराज की संस्थाओं में न्यूनतम शिक्षा लागू करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बाद में हरियाणा सरकार के इस फैसले की चौतरफा प्रशंसा हुई थी। इसी संदर्भ में उन्होंने केंद्र सरकार को विधायकों व सांसदों की न्यूनतम शिक्षा का सुझाव दिया है।
एक अन्य प्रश्न के जवाब में हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बताया कि अगर कोई पंचायत 31 दिसंबर तक उनके क्षेत्र में शराब का ठेका न खोलने का प्रस्ताव पास करती है तो उस पंचायत के क्षेत्र में अप्रैल माह से शुरू होने वाले शराब के ठेके नहीं खोले जाते।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


