gujarat election 2017 : hardik patel can present a big disclosure on cd case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीडी कांड : हार्दिक आज कर सकते हैं बड़ा खुलासा, गांधीनगर में बुलाई सभा

khaskhabar.com: शनिवार, 18 नवम्बर 2017 08:14 AM (IST)
सीडी कांड : हार्दिक आज कर सकते हैं बड़ा खुलासा, गांधीनगर में बुलाई सभा
गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है सभी राजनेतिक दल अपना पूरा दमखम लगाकर मतदातों को लुभाने की कोशिश में जुटे हुए है। इनदिनों गुजरात सहित पूरे देश में हार्दिक पटेल की सीटी कांड का मुद्दा छाया हुआ है। इस सीडी कांड पर हार्दिक पटेल आज बडा खुलासा कर सकते है। गुजरात की सियासत में भूचाल लाने वाले इस सीडी कांड पर हार्दिक पटेल पूरी तरह से हल्ला बोलने की तैयारी में हैं। ऐसे में गुजरात चुनाव के लिहाज से मानसा में होने वाली रैली बेहद अहम मानी जा रही है। हार्दिक पटेल के इस रैली को प्रशासन ने अब तक मंजूरी नहीं दी है, लेकिन विरोधियों पर वार करने के लिए हार्दिक के समर्थक जी जान से इसकी तैयारियों में जुटे हैं। हार्दिक पटेल ने भी ट्वीट कर समर्थकों से जनसभा में जुटने का आह्वान किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement