Advertisement
गुजरात : सीएम भूपेंद्र पटेल का आंगनवाड़ी केंद्र का औचक दौरा, बच्चों संग संवाद कर पोषण व्यवस्था का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ भी संवाद कर आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को दी जाने वाली सेवाओं, पोषण व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति तथा उनके शैक्षणिक विकास संबंधी गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री का यह अचानक दौरा केवल निरीक्षण तक ही सीमित न रहकर बच्चों के साथ आत्मीय संवाद और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों को प्रत्यक्ष रूप से जानने का एक संवेदनशील प्रयास भी बना।
इसके अलावा सीएम भूपेंद्र पटेल आदिजाति किसान के घर अचानक जा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने रतनमहाल प्रोजेक्ट का दौरा करने के बाद गरबाडा जाने के रूट में पड़ने वाले पिपरगोटा गांव में अचानक ही अपनी कार रुकवा दी और इस छोटे से आदिवासी गांव की कच्ची सड़कों पर चलते हुए मुख्यमंत्री आदिजाति किसान बकुलभाई वाखळा के घर पहुंचे।
इतना ही नहीं, उन्होंने बकुलभाई और उनके परिवार के साथ मक्के की खेती तथा आजीविका के बारे में बातचीत कर जानकारी प्राप्त की।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


