Guards body found hanging on a tree in front of Balicha Krishi Mandi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बलीचा कृषि मंडी के सामने पेड़ पर लटका मिला गार्ड का शव

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 फ़रवरी 2024 9:31 PM (IST)
बलीचा कृषि मंडी के सामने पेड़ पर लटका मिला गार्ड का शव
उदयपुर । शहर में बलीचा कृषि मंडी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करने वाले व्यक्ति ने बीती रात फांसी लगा ली। उसका शव मंडी के गेट नंबर एक के सामने पेड़ से लटका मिला। मॉर्निंग वॉक पर घूमने निकले लोगों ने पेड़ से लटके शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी थी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान खेरवाड़ा क्षेत्र के गांव कागदर भाटिया फला निवासी कवाराम (42) पुत्र कनाराम के रूप में हुई। वह मंडी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। पुलिस ने उसका शव एमबी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाने के बाद उसके परिजनों को सूचित किया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने घटना को आत्महत्या बताया। हालांकि उसके आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement