GST midnight function not aimed at self promotion: Jaitley Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वित्त मंत्री का राहुल पर पलटवार,जीएसटी की आधी रात लॉचिंग खुद का प्रचार नहीं

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 जून 2017 6:24 PM (IST)
वित्त मंत्री का राहुल पर पलटवार,जीएसटी की आधी रात लॉचिंग खुद का प्रचार नहीं
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को शुरू करने के लिए शुक्रवार आधी रात होने वाले कार्यक्रम को खुद के प्रचार का तमाशा करार दिया है और कहा कि देश भर में एक कर व्यवस्था को मूर्खतापूर्ण तरीके से लाया जा रहा है और इसका क्रियान्वयन एक अयोग्य तथा असंवेदनशील सरकार कर रही है। राहुल ने ट्वीट किया, एक सुधार, जिसमें काफी सारी संभावनाएं थीं, उसे मूर्खतापूर्ण तरीके से और तमाशे के साथ लाया जा रहा है। राहुल ने कहा, नोटबंदी से अलग, जीएसटी वह सुधार है, जिसे लाने का श्रेय कांग्रेस को है और वह शुरुआत से इसका समर्थन करती रही है। उन्होंने कहा, लेकिन नोटबंदी की तरह ही, जीएसटी का क्रियान्वयन एक अयोग्य तथा असंवेदनशील सरकार द्वारा किया जा रहा है, वह भी बिना किसी योजनाबद्ध दूरदर्शिता और संस्थानिक तैयारी के।

ये भी पढ़ें - यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement