GSS to be built at a cost of 25 crores, improved power supply- Devanani-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

25 करोड़ की लागत से बनेंगे जीएसएस, सुधरेगी विद्युत आपूर्ति-देवनानी

khaskhabar.com: बुधवार, 04 अप्रैल 2018 09:39 AM (IST)
25 करोड़ की लागत से बनेंगे जीएसएस, सुधरेगी विद्युत आपूर्ति-देवनानी
अजमेर /जयपुर। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि आने वाले कुछ महीनों में शहर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में और सुधार आ जाएगा। आईडीपीएस योजना के तहत 25 करोड़ की लागत से अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सात नए जीएसएस तैयार किए जा रहे हैं। शहर में सैकड़ों करोड़ रुपए खर्च कर विद्युत व्यवस्था का सुधारा गया है। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को अजमेर जिले के हरिभाऊ उपाध्याय नगर में 3 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत से बनने वाले जीएसएस के काम का शुभारंभ किरया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर की विद्युत आपूर्ति सुधारने के लिए पिछले चार साल में राज्य सरकार ने सैकड़ों करोड़ रुपए के काम करवा ए हैं। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विद्युत लाइनों का दुरुस्तीकरण किया गया है। मुख्य मार्गों पर अंडरग्राउंड केबलिंग के काम करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी तत्परता से काम कर रही है। सभी क्षेत्रों में बिना भेदभाव के काम करवाए गए हैं। देवनानी ने क्षेत्र के लोगों से कहा कि उच्च गुणवत्ता की विद्युत के लिए यह काम करवाए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को उनकी समस्या समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद महेंद्र जैन मित्तल, राजकुमार ललवानी एवं अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement