Group of Ministers issued strict precautionary instructions to prevent the spread of Kovid-19 in Punjab-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मंत्री समूह ने पंजाब में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सख्त एहतियातन हिदायतें जारी की

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 मार्च 2020 8:15 PM (IST)
मंत्री समूह ने पंजाब में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सख्त एहतियातन हिदायतें जारी की
चंडीगढ़। राज्य में कोविड-19 के बढ़ रहे खतरे से निपटने के लिए शुक्रवार को स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्रा की अध्यक्षता अधीन सात मंत्रियों के समूह (जीओएम) की मीटिंग हुई। राज्य में वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों को एहतियातन उपायों और सावधानियों संबंधी जागरूक करने के लिए मंत्री समूह ने व्यापक मुहिम चलाने का फ़ैसला किया है। डिप्टी कमिश्नरों को जलसा एकत्रित होने की मंजूरी न देने सम्बन्धी हिदायत की गई है और धार्मिक नेताओं और डेरा प्रमुखों को भी अपने धार्मिक समागमों को भी मुलतवी करने की अपील की गई है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए ब्रह्म मोहिन्द्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने अपनी अध्यक्षता अधीन इस उच्च स्तरीय समूह का गठन किया है, जिसमें ओम प्रकाश सोनी, तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, रजिय़ा सुल्ताना, बलबीर सिंह सिद्धू, विजय इंदर सिंगला और भारत भूषण आशु शामिल हैं। मंत्रियों का समूह रोज़ाना के आधार पर स्थिति का जायज़ा लेगा और ज़रूरी दवाओं की उपलब्धता, मेडिकल और पैरा-मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता और राज्य भर में आइसोलेशन वार्ड स्थापित करने को यकीनी बनाएगा जिससे कोविड-19 के संदिग्ध मरीज़ों को अलग रखा जा सके। उन्होंने बताया कि राज्य के प्रशासनिक अमले ने इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई की और इस समय राज्य भर में कोविड-19 के मरीज़ों को अलग रखने के लिए 2200 बैड तैयार हैं। इसके अलावा प्राईवेट अस्पतालों में 250 वेंटिलेटर हैं, जबकि अमृतसर और पटियाला के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 20-20 वेंटिलेटर तैयार हैं। स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि लोगों को स्वयं को कोविड-19 से बचाने के लिए हाथ मिलाने, भीड़ वाले स्थानों पर जाने, धार्मिक जलसे में जाने से गुरेज़ करने सम्बन्धी जागरूक करने के लिए सभी सरकारी विभागों, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.), सामाजिक और धार्मिक संस्था और एन.जी.ओज़ के साथ साझे तौर पर जागरूकता मुहिम चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर, डीडीपीओज़/ बीडीपीओज़ और पंचायत सचिव ग्रामीण क्षेत्र के लोग को जागरूक करने के लिए निजी तौर पर संपर्क करेंगे। इसी तरह डीईओज़ यह यकीनी बनाएंगे कि सुबह की सभा में इकट्‌ठा हुए स्कूली विद्यार्थी एक दूसरे से एक मीटर की दूरी बनाकर रखें। ब्रह्म मोहिन्द्रा ने कहा कि मंत्री समूह इस सम्बन्धी जारी दिशा-निर्देशों की पालना और प्रगति का जायज़ा लेने के लिए कार्यवाही रिपोर्ट की समीक्षा करेगा।
मीटिंग में मुख्य सचिव करन अवतार सिंह, स्थानीय निकाय के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय कुमार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल, प्रमुख सचिव श्रम वी.के. जंजूआ, प्रमुख सचिव मंडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान डी.के. तिवारी, सचिव स्वास्थ्य कुमार राहुल, एम.डी. पी.एच.एस.सी. मनवेश सिंह सिद्धू, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के डायरेक्टर अनिंदिता मित्रा और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के डायरेक्टर डॉ. अवनीत कौर मौजूद थे

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement