Advertisement
ग्रेटर नोएडा: दादरी में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर 'यूनिटी मार्च' का आयोजन

सांसद महेश शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने जीवन से हमें यह सिखाया कि जब देश एकजुट होता है तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं रहती। उन्होंने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
आयोजन में शिक्षा विभाग, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड्स, पीआरडी तथा 'माय भारत' संगठन के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। जिला प्रशासन, नगर पालिका और जिला पंचायत के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि यह पदयात्रा मात्र एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। यह सरदार पटेल के 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के स्वप्न को साकार करने की दिशा में युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ग्रेटर नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


