Gratitude to patriotic public for support on note ban- Keshav -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राष्ट्रभक्त जनता को नोटबन्दी समर्थन पर आभार- केशव मौर्या

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 नवम्बर 2016 1:03 PM (IST)
राष्ट्रभक्त जनता को नोटबन्दी समर्थन पर आभार- केशव मौर्या
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश की राष्ट्रभक्त जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नोटबंदी को लेकर विरोधी बंद के संयुक्त प्रयास को देश और प्रदेश की जनता ने पूरी तरह विफल करार दिया। जनता ने विरोधी दलों को स्पष्ट संकेत दे दिया है कि अब देश से भ्रष्टाचार और कालाधन दोनो समाप्त होगें। जनता ने विरोधी दलों को उनकी औकात बता दी है। केशव मौर्या ने कहा कि जनता ने भारत बन्द को नकारते हुए भ्रष्टाचार और कालेधन के पक्ष में खडे विकास विरोधी गरीब विरोधी, युवा विरोधी, समानता विरोधी राजनीतिक दलों की नीतियों का पर्दाफाश कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो दल संसद नहीं चलने दे रहे है और मोदी के प्रत्येक कार्य, प्रत्येक निर्णय के विरोध में खडे रहते है, उनकी आंखे खोलने का काम करते हुए देश व प्रदेश की जनता ने कह दिया है कि वह मोदी के निर्णय के साथ है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा-काग्रेस एवं बामपंथी दलों की सांठगांठ भी जनता के सामने आ गयी है। बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement