पटना। बिहार विधानमंडल परिसर में शुक्रवार को सत्ताधारी महागठबंधन के विधायकों और विधान पार्षदों ने धरना दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में जमकर नारे लगाए। इसमें शामिल नेताओं का कहना है कि नोटबंदी को लेकर किसान और मजदूर परेशान हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नेतृत्व में इस धरना-प्र्दशन में महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जनता दल (युनाइटेड) तथा कांग्रेस के सभी सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। राबडी देवी ने कहा कि नोटबंदी के बाद किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं, मजदूर परेशान हैं। लोग अपने ही पैसों के लिए दिनभर भटक रहे हैं।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह