Gramsevkon memorandum of demands made-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्रामेसवकों ने अपनी मांगों का दिया ज्ञापन

khaskhabar.com: बुधवार, 28 सितम्बर 2016 3:31 PM (IST)
ग्रामेसवकों ने अपनी मांगों का दिया ज्ञापन
टोंक। साहब! इस गुलदस्ते की खुशबू में हमारी मांगे छिपी हैं आप सरकार तक पहुचा देना । शायद कुछ इसी अंदाज में बुधवार को राजस्थान ग्राम सेवक संघ टोंक ने अपनी मांगों को लेकर गांधीवादी तरीके से चलाये जा रहे आन्दोलन के तहत उपखण्ड अधिकारी एवं विकास अधिकारी को अपनी ग्यारह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जिन्होंने उम्मीद जताई हैं कि राज्य सरकार जल्दी ही ग्राम सेवक एवं पदेन सचिवों की वाजिब मांगों को मान लेगी। बुधवार को पंचायत समिति टोंक के ग्रामसेवक एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहें। राजस्थान ग्रामसेवक संघ टोंक के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की अगुवाई में बुधवार को टोंक तहसील के ग्राम सेवक एवं पदेन सचिव पंचायत समिति टोंक में एकत्रित हुए जहां से अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए विकास अधिकारी कार्यालय पहुॅंचे जहां एक अक्टूबर से बीस अक्टूबर तक चलाये जाने वाले असहयेाग आन्दोलन एवं आमरण अनशन की चेतावनी का अल्टीमेटम दिया । तत्पश्चात उपखण्ड अधिकारी को भी अपना ज्ञापन सौंपा जिनको भी गुलदस्ता भेंट तो किया वहीं आगाह भी किया कि वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के एक दिन पहले गांधीवादी तरीके से असहयोग एवं आमरण अनशन जैसे आन्दोलन के जरिये अपनी वाजिब मांगों को सरकार से पूरा कराने की कोशिश करेगी । इस दौरान जिलाध्यक्ष आशाराम मीणा,अजमेर संभाग के मन्त्री प्रहलाद जाट,उपशाखा मन्त्री शंकर लाल सैनी,उपाध्यक्ष चौथमल चन्देल,जिला संगठन मन्त्री सत्यनारायण पारीक,महिला प्रतिनिधि उषा गुर्जर , माया, कृष्णा,नन्दकिशोर शर्मा,महेश ,सदाकत हसन,बलवीर सिंह आदि मौजूद थे। एक अक्टूबर से असहयोग आन्दोलन की घोषणा- राजस्थान ग्राम सेवक संघ टोंक के जिलाध्यक्ष आशाराम मीणा ने बताया कि एक अक्टूबर को सभी पंचायत समिति एवं जिला स्तरीय शाखाओं द्वारा स्थानीय विधायक एवं जिला प्रमुख व प्रधान को ज्ञापन दिया जाएगा तथा दो अक्टूबर गांधी जयंती पर पंचायतीराज स्थापना दिवस समारोह को स्थगित करके जनकल्याणार्थ एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर के ऑडोटिरियम में ग्राम सेवक एवं पदेन सचिवों द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया जावेंगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement