नई दिल्ली। सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर अब विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। वहीं सरकार का कहना है कि वे किसी के दबाव में आकर सर्जिकल स्ट्राइक की फुटेज जारी नहीं करेंगे। गौरतलब है कि उरी हमले के बाद भारत की ओर से पीओके में आतंकियों के लॉन्च पैड पर सर्जिकल स्ट्राइक किया था। इस सर्जिकल स्ट्राइक पर कैमरों से नजर रखी गई थी और इसकी पूरी रिकॉर्डिंग भी की गई थी। वहीं पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक की बात को नकार रहा है।