Advertisement
राज्यपाल ने पंचकुला में किया ध्वजारोहण

राज्यपाल ने कहा कि आज समय की मांग है कि पूरा देश एकजुट होकर राष्ट्र-निर्माण में लग जाए, तभी हम चुनौतियों का सामना करके भारत को 21वीं (इक्कीसवीं) सदी में फिर से विश्वगुरू का दर्जा दिला सकते हैं। हम सभी ने कड़ी मेहनत और सच्ची लगन से हरियाणा को कई क्षेत्रों में देश का अग्रणी राज्य बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था के चलते हरियाणा निरंतर प्रगति कर रहा है। स्कूल, कॉलेज जाने वाली छात्राओं व अन्य महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘‘दूर्गा रैपिड एक्शन फोर्स‘‘ का गठन किया गया है। पुलिस विभाग द्वारा ‘‘सिटिजन पोर्टल‘‘ तैयार किया गया है। इस पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति शिकायत दर्ज करवा सकता है।
आर्य ने कहा कि राज्य में किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से 47 लाख (सैन्तालिस लाख) से भी अधिक ‘‘सॉयल हेल्थ कार्ड‘‘ बनाए गए है। किसानों की समस्याएं दूर करने के लिए प्रदेश में नया कानून बनाकर हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण का गठन किया जा चुका है। इतना ही नहीं प्रदेश में सभी फसलों का न्यूनतम मूल्य उनकी उत्पादन लागत से कम से कम डेढ़ गुणा किया गया है। फसलों के खराब होने पर दिए जाने वाली मुआवजा राशि को बढ़ाकर 12 हजार रूपये प्रति एकड़ तक किया गया है। इसके साथ-साथ सिचाई की जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी टेलों पर पानी पहुंचाया गया है। हरियाणा सुक्ष्म ‘‘सिचाईं योजना‘‘ बनाने वाला भी देश का पहला राज्य बन गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पंचकुला़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


