Advertisement
पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगारों पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी : रवि कुमार दहिया

दूसरी ओर पहलगाम आतंकी हमले पर भारतीय पहलवान दीपक पूनिया ने कहा कि वह बहुत दुखद घटना थे और देश के सभी लोग इससे बहुत दुखी हैं। हम प्रार्थना कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसी घटना फिर कभी न हो और हमें उम्मीद है कि सरकार इस पर सख्त कार्रवाई करेगी। 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' के बारे में उन्होंने कहा कि मैं आज इस अभियान का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं और मेरा मानना है कि देश के नागरिक होने के नाते हम सभी को इस अभियान से जुड़ना चाहिए और खुद को फिट रखना चाहिए।
कुश्ती में भविष्य की योजना पर उन्होंने कहा कि इस महीने मेरा एक टूर्नामेंट भी है, यह वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज इवेंट है। मैं इसमें भाग लेना चाहता हूं और अपना 100 प्रतिशत सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं। इसके बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप आ रही है, इसलिए मुझे उसके लिए तैयारी जारी रखनी होगी। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि कुश्ती टूर्नामेंट फिर से शुरू हो गए हैं, इसलिए अब लक्ष्य अधिक से अधिक टूर्नामेंट में भाग लेना है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


