Advertisement
पंजाब में बारिश से नुकसान पर मुआवजा देगी सरकार : भगवंत मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक भी सहायता पहुंचायी जा रही है। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में राहत सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है ताकि लोगों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि राज्य के सभी बांध सुरक्षित हैं और पानी खतरे के निशान से नीचे बह रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बुधवार शाम तक राज्य की स्थिति में हर तरह से काफी सुधार हो जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले से ही सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक और अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में हैं और गंभीर संकट की इस घड़ी में जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहे हैं। पानी के बढ़ते स्तर से लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए एक विस्तृत तंत्र बनाया गया है।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


