Advertisement
नई दिल्ली में बदबू आई तो कंपोस्ट प्लांट बंद करेगी सरकार : केजरीवाल

दरअसल, एनडीएमसी ने करीब एक साल पहले भारती पब्लिक स्कूल के पीछे नर्सरी में कंपोस्ट प्लांट लगाया है। इस प्लांट में कीचन के गीले कूड़े को लाया जाता है और उससे कंपोस्ट खाद बनाई जाती है, जो बाद में पौधों में देने के काम आती है।
स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री से कहा, "इस प्लांट की बदबू से गोल मार्केट स्थित सेक्टर-4 के ब्लॉक संख्या 39 से 69 के लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। जब भी हवा चलती है, तो घर के अंदर तक बदबू आती है। साथ ही इस प्लांट की वजह से मक्खियां और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। इस प्लांट से बदबू दूर करने या हटाने के लिए अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पाई।"
गोल मार्केट के सेक्टर-4 में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक पार्क में औषधीय पौधा लगाया और उस क्षेत्र की सभी आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान आरडब्ल्यूए ने पेयजल की कमी, बिजली कटौती और पेड़ों की छटाई नहीं होने की समस्या रखी।
केजरीवाल ने कहा, "एनडीएमसी के अधिकारियों ने 10 दिन का समय मांगा है। अगर बदबू का आना बंद हो जाती है, तो ठीक है, अन्यथा इस प्लांट को बंद करा दिया जाएगा। स्थानीय निवासियों के साथ यहां पर घूमा हूं। स्थानीय लोगों ने सफाई समेत कई अन्य समस्याएं बताई है। मैने इसे ठीक करने के लिए एनडीएमसी के अधिकारियों को आदेश दिए हैं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


