Government raised educational standards for Group-C posts of transfer/deputation: Sanjeev Kaushal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सरकार ने स्थानांतरण/प्रतिनियुक्ति के ग्रुप-सी पदों के लिए शैक्षिक मानक बढ़ाएः संजीव कौशल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 जुलाई 2023 10:55 PM (IST)
सरकार ने स्थानांतरण/प्रतिनियुक्ति के ग्रुप-सी पदों के लिए शैक्षिक मानक बढ़ाएः संजीव कौशल
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने ग्रुप-सी पदों पर जहां न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आईटीआई, पॉलिटेक्निक या डिप्लोमा के बिना मैट्रिक है उनमें स्थानांतरण या प्रतिनियुक्ति पर नियुक्ति के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता अब 10+2 समकक्ष करने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने 21 अप्रैल से 2023 से ग्रुप-सी पदों पर सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 10+2 पहले ही कर दी है। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और विभिन्न बोर्डों और निगमों के प्रबंध निदेशकों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि स्थानांतरण या प्रतिनियुक्ति के माध्यम से ग्रुप 'सी' पदों पर भर्ती/नियुक्ति के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के संबंध में आवश्यक प्रावधानों में संशोधन करने के बाद गजट नोटिफिकेशन जारी करवाई जाए। इसके लिए संबंधित प्रशासनिक सचिव की मंजूरी और एलआर (कानूनी और विधायी विभाग) से जांच आवश्यक है। सरकार की ओर से मॉडल संशोधन नमूना प्रदान किया है, जिसे पहले ही मंत्रि परिषद द्वारा अनुमोदित किया जा चुका है और संबंधित विभागों को उनके संदर्भ के लिए भेजा गया है। इसके लिए संबंधित विभागों को मानव संसाधन विभाग, वित्त विभाग या मंत्रि परिषद से अनुमोदन लेने की आवश्यकता नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement