Advertisement
पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सरकार उठा रही कारगर कदम: बाली

उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा और उनको वहां से निकालने के लिए प्रक्रिया जारी है, लेकिन चंद्र ताल से पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने में लगभग दो-तीन दिन लगेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार प्रभावित लोगों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक घटनाएँ सभी के नियंत्रण से परे हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश सरकार सभी को बचाने और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है। उन्होंने पर्यटकों से आग्रह करते हुए कहा कि भारी बारिश में यात्राओं से पहरेज करें तथा नदी नालों के किनारे से जाने से भी गुरेज करें। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से हर जिला में आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं किसी भी आपातकालीन स्थिति में संबंधित जिलों के कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
धर्मशाला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


