Government is committed to development: Manju Sharma-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सरकार विकास के लिए कृतसंकल्पित : मंजू शर्मा

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 जून 2025 3:35 PM (IST)
सरकार विकास के लिए कृतसंकल्पित : मंजू शर्मा
-गंगवाल पार्क में बीटी व इंटरलॉकिंग कार्य का शिलान्यास जयपुर। केन्द्र व राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार जनहित और क्षेत्रीय विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसी भावना के तहत मंगलवार को गंगवाल पार्क में टी-प्वाइंट से जेएलएन मार्ग तक बीटी व इंटरलॉकिंग टाइल्स कार्य का शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि मोहल्लों के सशक्तिकरण और आधारभूत सुविधाओं के विकास से ही समग्र राष्ट्र निर्माण संभव है। इस दिशा में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि स्थानीय विधायक कालीचरण सर्राफ ने कहा कि इस क्षेत्र में ग्रेटर नगर निगम जयपुर के साथ ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार सक्रिय है, जिससे विकास की गति और तेज होगी। उन्होंने गंगवाल पार्क कॉलोनी में CCTV कैमरे लगाने की घोषणा भी की। साथ ही आश्वासन दिया कि शीघ्र ही यहां की विद्युत लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाएगा, जिससे कॉलोनीवासियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
ग्रेटर नगर निगम बिल्डिंग समिति के अध्यक्ष व स्थानीय पार्षद जितेंद्र श्रीमाली ने बताया कि क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है और पार्षद कोटे से भी कई नये कार्य प्रस्तावित हैं, जिनमें पार्कों का सौंदर्यीकरण, सड़क सुधार और पथ प्रकाश व्यवस्था प्रमुख हैं।
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक एवं गंगवाल पार्क नागरिक विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. अनन्त शर्मा ने सभी जनप्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि इस सड़क कार्य से बड़ी संख्या में अस्पताल आने वाले मरीजों को राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।
कार्यक्रम में ग्रेटर नगर निगम मालवीय नगर के उपायुक्त प्रियव्रत सिंह चारण, भाजपा शहर उपाध्यक्ष ब्रह्म कुमार सैनी, कॉलोनी विकास समिति के उपाध्यक्ष डॉ. विवेकानंद गोस्वामी, मंत्री हर्ष भाटी, प्रवीण तंवर, गिर्राज सोढ़ानी, एम.के. माहेश्वरी, अजय बंसल, मनीषा गोधा, माला जैन, निधि बंसल समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement