government formation exercise to form Shiv Sena, NCP and Congress in Maharashtra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Maharashtra : शिवसेना-भाजपा की 30 साल पुरानी दोस्ती टूटी, संजय राउत की तबीयत बिगड़ी

khaskhabar.com: सोमवार, 11 नवम्बर 2019 4:23 PM (IST)
Maharashtra : शिवसेना-भाजपा की 30 साल पुरानी दोस्ती टूटी, संजय राउत की तबीयत बिगड़ी
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आए दो हफ्ते से अधिक का समय गुजर जाने के बाद सरकार बनाने का रास्ता अब दिखाई देने लगा है। चुनाव परिणाम में भाजपा-शिवसेना के गठबंधन को बहुमत मिला था। परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री के पद को लेकर दोनों की राह अलग-अलग हो गई है। अब महाराष्ट्र की राजनीति में नया इतिहास बनने जा रहा है क्योंकि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस मिलकर सरकार बनाने की कवायद चल रही है। क्योंकि भाजपा ने सरकार बनाने से मना कर दिया है। अपडेट... -शिवसेना सांसद संजय राउत की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। संजय राउत की गिनती शिवसेना के बड़े नेताओं में होती है।
-जयपुर से कांग्रेस के कुछ विधायक दिल्ली रवाना हो गए हैं।
- कांग्रेस विधायक सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली जाएंगे।
-शरद पवार और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच बैठक अब समाप्त हो गई है।
- शिवसेना के मंत्री अरविंद सावंत ने केन्द्र की माेदी सरकार से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले वे भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह से मिले थे। उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे को झूठा साबित करने का प्रयास किया गया। ठाकरे परिवार जाे वचन देता है उसको निभाता है। भाजपा पर अपने फार्मूला से पीछे हटने का आरोप लगाया है।
-कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात, पृथ्वीराज चव्हाण, अशोक चव्हाण, सुशील कुमार शिंदे, केसी पडवी और विजय वादतीश्वर को दिल्ली तलब किया गया है। ये नेता शाम 4 बजे 10 जनपथ में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने का कार्यक्रम है।
-महाराष्ट्र में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और एनसीपी चीफ शरद पवार से मिलने उनके घर गए हैं। इन दोनों के बीच महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर बैठक जारी है।
- NCP की बैठक के बाद एनसीपी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि कांग्रेस के निर्णय के बाद ही हम कुछ निर्णय कर पाएंगे। हम कांग्रेस के बिना शिवसेना के साथ नहीं जा सकते हैं। क्योंकि हमने मिलकर चुनाव लड़ा है।
- कांग्रेस की वर्किँग कमेटी की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक के बाद कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अभी कुछ तय नहीं हुआ है। महाराष्ट्र के कांग्रेस नेताओं को दिल्ली बुलाया जा रहा है। अब फिर चार बजे बैठक हाेगी। इसके बाद शिवसेना को समर्थन पर निर्णय होगा।
-कांग्रेस के 44 में 37 विधायक इस बात पर सहमत बताए जा रहे हैं कि शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने के पक्ष में हैं। कांग्रेस के विधायकों को फिलहाल जयपुर में रखा गया है और दिल्ली में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस मसले पर बैठक कर रहा है। ये विमान से तीन बजे मुंबई आने का कार्यक्रम हैं।
-दिल्ली में कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर चर्चा की जा रही है।
-शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा के अहंकार की वजह से महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना की सरकार नहीं बन पाई है। इसके लिए पूरा दोष भाजपा को जाता है।
-शिवसेना के केन्द्रीय मंत्री अरविंद सावंत ने मोदी सरकार से इस्तीफा दे दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement